गाजर का हलवा | पांरपरिक गाजर का हलवा | गाजर का हलवा रेसिपी | गाजर हलवा

 



गाजर का हलवा | पांरपरिक गाजर का हलवा | गाजर का हलवा रेसिपी | गाजर हलवा सामग्री 

गाजर का हलवा उत्तरभारत में बनाई जानेवाली एक लोकप्रिय मिठाई है और यह सर्दियों के दौरान विशेष रूप से लोकप्रिय है | भारत में एक विशेष प्रकार की गाजर जिसे दिल्ली गाजर के नाम से जाना जाता है | बहुत सारे लोग विशेष रूप से उत्तर में दिल्ली गाजर के साथ गाजर का हलवा बनाते है क्योकि इनका स्वाद मीठा होता है और अन्य प्रकार की तुलना में बहुत अधिक जूसर होता है |
 
वास्तव में यह बनाने में इतना सरल और स्वादिष्ट है की इसे बनाने के लिए किसी उत्सव की आवश्यकता नहीं है | गाजर  हलवे के बहोत सारे फायदे होते है ,जैसे की गाजर विटामिन के का एक बड़ा स्त्रोत है | गाजर कब्ज से राहत के लिए जाना जाता है क्योकि यह अधुलनशील फाइबर से भरपूर हैं | यह मल त्याग में भी सुधार करता है | इसके अलावा ,गाजर एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है जो शरीर को मुक्त कणो से होनेवाले नुकसान से बचाने में मदत करता है | 

गाजर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता हैं ,इसीलिए गाजर का हलवा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं | डॉयफ्रुइट्स में बहुत अधिक पोषक तत्त्व होते हैं | इनमें पोटॅशियम ,कॉपर ,मैग्नेशियम ,आयरन आदि होते है ,जो शरीर के समुचित कार्य के लिए आवश्यक हैं | साथ ही गाजर के हलवे में डाला गया घी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदत करता हैं | 

गाजर का हलवा बहुत स्वादिष्ट लगता है ,भल्ले ही यह केवल मूल सामग्री जैसे गाजर ,चीनी ,इलायची और दूध के स्वाद के साथ बनाया गया हो | पुराना होने पर इसका स्वाद स्वर्गीय होता है | हालांकि ,आप मेरी रेसिपी को बनाके देखिए और गाजर के हलवे को एन्जॉय करें |  

 गाजर का हलवा | पांरपारिक गाजर का हलवा | गाजर का हलवा रेसिपी | गाजर हलवा 

सामग्री :

                         

  • गाजर -१ किलो 
  • दूध -१/२ लीटर 
  • मावा -पाव किलो 
  • शकर -२ कप 
  • घी -२ बड़े चम्मच 
  • इलायची पाउडर -१ छोटा चम्मच 
  • काजू(बारीक़ कटे हुए ) -२ बड़े चम्मच  
  • बादाम (बारीक़ कटे हुए)-२ बड़े चम्मच 
  • किशमिश -२ बड़े चम्मच 
सजावट के लिए 
  • काजू 
  • बादाम 
  • किशमिश 
हलवा बनाने के लिए 
  1. गाजर को अच्छे से धोकर छिलका निकाल ले | फूडप्रोसेसर या कद्दूकस का उपयोग करके गाजर कद्दूकस कर ले | 
  2. अब मध्यम आँच पर एक पैन गरम करके उसमे घी डाले | घी में कद्दूकस की हुई गाजर को हल्का सा भून लें | 
  3. उसके बाद दूध डालकर धीमी आँच पर ढक्कन लगाकर पकाना शुरू करें | २-३ मिनिट पकने के बाद गाजर नमी छोड़ देगी | यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार हिलाएँ की यह पैन के तले में न लगे | 
  4. पैन को ढक्कन से ढक कर तब तक पकाये जब तक की गाजर दूध को पूरी तरह से सोख न ले | 
  5. अब हलवा गाढ़ा बनेगा | उसमे अभी मावा डालकर अच्छी तरह मिलाये|  
  6. मावा डालने के बाद हलवा फिर से पतला होगा | 
  7. इस पूरी चीज को १० मिनिट तक पकाये जब तक की मिश्रण किनारे न छोड़ दे | बीच -बीच में चलाते रहे | 
  8. एक बार नमी भीग जाए तो चीनी डालें और पूरी तरह से घुलने और गाढ़ा होने तक अच्छी तरह मिलाये | 
  9. इलायची पाउडर ,काजू ,बादाम और किशमिश डालकर हलके हाथों से मिला लें | 
  10. जब गाजर का हलवा अच्छी महकवाला और गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे | 
  11. गरमागरम गाजर का हलवा तैयार है | 
  12. इसको एक बाऊल में निकालकर उसमें किशमिश ,कटे हुए काजू और बादाम से सजाकर सर्व करे | 
                            


सुझाव 
  1. मावा की जगह कंडेस्ड मिल्क डाल सकते हैं और ऐसे में चीनी को आधा कर दे | 
  2. चीनी की जगह स्टेविया भी डाल सकते हो | 
  3. समय कम करने के लिए आप हलवे को कुकर में भी कर सकते हो | 
  4. आपको मावा या कंडेस्डमिल्क पसंत नहीं है तो आप छोड़ सकते हैं | 
  5. आप चीनी को गुड़ से बदल सकते हैं | 
  6. इसे १ दिन से ज्यादा कमरे के तापमान पर बाहर न रखे | 

टिप्पणियाँ