मसाला दूध | मसाला मिल्क पावडर | मसाला मिल्क | मसाला दूध पावडर रेसिपी
मसाला दूध एक स्वस्थ भारतीय ऊर्जा पेय है ,जो मेवों ,मसालों और केसर से बनाया जाता है | केसर इस पेय में स्वाद के साथ एक अच्छा पीला रंग भी देता है | मसाला दूध पांरपरिक मीठा दूध होता है | यह पेय महाराष्ट्र में कोजागिरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है |
कोजागिरी पूर्णिमा की रात को ये दूध बनाया जाता है और कई अन्य शुभ अवसरों पर बनाया जाता है | यह दूध विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत पौष्टिक हैं ,इसमें सूखे मेवों और केसर डाले जाते है | ये आवश्यक विटामिन और खनिज से भरपूर है | खासकर सर्दियों के दिनों में यह दूध शरीर के लिए अच्छा है और ठंड के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए |
मसाला दूध में डाला जानेवाला गुणकारी मसाला इलायची उपयोग अनेक घरेलु औषधियों में किया जाता है | केसर भी एक औषधीय घटक है | बादाम ,जो प्रोटीन ,फाइबर ,विटामिन इ और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है| इसलिए ये घटक मसाला दूध में शामिल होते है |
मसाला दूध एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय हैं | यह हर आयु वर्ग विटामिन और प्रोटीन से भरपूर है | बाज़ारो और किराने की दुकानों में मसाला मिल्क पाउडर आसानी से उपलब्ध हो जाता है ,लेकिन घर का बना हमेशा बेहतर ,स्वस्थ और सर्वोत्तम है | तो चलिए घर में दूध मसाला कैसे बनाया जाता है ये देखते है | निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे और मसाला दूध एन्जॉय करिये |
सामग्री
- बादाम -१० -१५
- काजू-१० -१५
- पिस्ता -१०-१५
- जायफल पावडर -१/२ छोटा चम्मच
- हरी इलायची पावडर -१/२ छोटा चम्मच
- चीनी -२ बड़े चम्मच (आवश्यकतेनुसार )
- केसर के धागे -१/४ (छोटा चम्मच )
- दूध -१/२ लिटिर
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- केसर
- सबसे पहले हमें मसाला दूध पाउडर बनाना है | इसके लिए बादाम ,काजू ,केसर और पिस्ता को मिक्सर में बारीक़ बना लीजिये और पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर करे | ताकि आपको कभी भी जरुरत पड़े तब उसे यूज़ कर सकते हो |
- एक नॉनस्टिक पैन में या बर्तन में १/२ लीटर दूध डाले | गैस को धीमी आँच पर रखे |
- दूध में उबाल आने के बाद उसमे तैयार किया हुआ मसाला दूध पाउडर डालें |
- फिर १/२ चम्मच इलयची पावडर और जायफल डालिये |
- दूध को उबाल ले | दूध को छलकने से बचाने के लिए हिलाएँ नहीं तो आँच कम करें |
- अब २ चम्मच या आपके आवश्यकतेनुसार चीनी डालें और ५ मिनिट उबालें | बीच-बीच में चलाते रहे ताकि नीचे से जले नहीं |
- हमारा स्वादिष्ट मसाला दूध तैयार हो चूका है |
- ग्लास में गाढ़ा मसाला दूध गर्म या ठंडा दीजिये | उपर से थोड़ा बादाम ,काजू ,पिस्ता और केसर डालकर गार्निश कर के एन्जॉय करें |
- मसाला दूध में आप कद्दू के बीज और सौंफ के बीज भी डाल सकते हो |
- आप कलर के लिए केसर के स्थान पर हल्दी पाउडर का उपयोग भी कर सकते है |
- मसाला पाउडर को लम्बे समय तक स्टोर करना है ,तो सब सूखे मेवों को धीमी आँच पर ४-५ मिनिट भून लें |
- मसाला पाउडर स्टोर करना है ,तो एयरटाइट कंटेनर में रेफ्रिजरेटर परिस्थियों में स्टोर करे क्योकि यह इसकी शेल्फ लाइफ बढाती है |
- आप रबड़ी ,खीर और मिठाई में दूध मसाला पाउडर का उपयोग कर सकते हो |
- बदाम मिल्कशेक या केसर दूध जैसे मिल्कशेक को स्वाद देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हो |
- यदि आपको मधुमेह है तो आप चीनी एकदम कम मिलाये नहीं तो छोड़ सकते हो |
.jpg)
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें