मनचाऊ सूप हम बारिश और सर्दियों के मौसम में ज्यादातर पीते है | ये सूप एक इंडोचायनीज सूप है , जो सबको पसंद आता है | मनचाऊ सूप सब्जियों और सॉस के साथ बनाया जाता है | इस सूप की सबसे अच्छी बात यह है की ,इसके ऊपर तले हुए नूडल्स डालें जाते है ,जो की कुरकुरे नूडल्स गर्म और खट्टे सूप के साथ बहुत पसंद आता है | यह एक स्टार्टर डिश है | चायनीज मनचाऊ सूप भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है |
ये कई भारतीय की सबसे लोकप्रिय डिश है | इसके लिए आपको रेस्टोरंट या हॉटेल जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी | बस आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हो और एन्जॉय कर सकते हो| स्वादिष्ठ मनचाऊ सूप की रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये |
वेजिटेबल मनचाऊ सूप | वेज मनचाऊ सूप | मनचाऊ सूप | रेस्टोरंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप
सामग्री :
सूप बनाने के लिए
- तेल - 2 बडे चम्मच
- आद्रक (बारीक़ कटा हुआ )-१ बड़ा चम्मच
- लहसुन (बारीक़ कटा हुआ)-१ बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुआ)-१ बडा चम्मच
- पत्ता गोभी (बारीक़ कटा हुआ)-१/2 कप
- हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)-2 बड़ा चम्मच
- गाजर (बारीक़ कटा हुआ)-१/4 कप
- फ्रेंच बीन्स (बारीक़ कटा हुआ)-१/2 कप
- प्याज (बारीक़ कटा हुआ)-१ छोटा
- सिरका -१ छोटा चम्मच
- शकर -१ छोटा चम्मच
- सोया सॉस -२ चम्मच
- रेड चिल्ली सॉस -१ बड़ा चम्मच
- स्टॉक -३ कप
- काली मिर्च -स्वाद के चम्मच
- नमक -स्वाद के अनुसार
- पानी -१ लीटर
- पत्ता गोभी ,गाजर ,फ्रेंच बीन्स ,प्याज ,हरी मिर्च ,हरा धनिया -कुल सामग्री से आधा
- नमक -स्वाद के अनुसार
घोल बनाने के लिए
- कॉर्नफ्लोर -१ बड़ा चम्मच
- पानी -जरुरत के अनुसार
फ्राई नूडल्स बनाने के लिए
- नूडल्स (उबाले हुए )-१/२ कप
- कॉर्नफ्लोर -१ बडा चम्मच
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
पकाने की विधि
- एक डीप पैन में १ लिटिर पानी डालिए और सब्जियाँ धोकर उबलने के लिए २० मिनिट मध्यम आँच पर रख दीजिये | उसमे स्वादनुसार नमक डालिये |
- २० मिनिट बाद स्टॉक रेडी हो जायेगा | उसको गैस बंद करके बाजु में रख दे |
(टिप :नमक थोड़ा कम डालिये क्यूकी बाद में हम सोयसॉस डालनेवाले है तो वो भी थोड़ा नमकीन होता है |)
- सूप बनाने की विधि
- एक नॉनस्टिक कढ़ाई को गैस पे बड़ी आँच पर रख दे |
- फिर उसमे २ बड़ा चम्मच तेल गरम करने के लिए रख दीजिये |
- तेल गरम होने के बाद उसमे अदरक ,लहसुन और हरी मिर्च दाल के गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिये |
(टिप :अगर आपको तीखा पसंद नहीं तो मिर्ची का प्रयोग थोड़ा करे या ना करे |)
४. उसके बाद कटी हुई सब्जियाँ जैसे कि ,प्याज ,पत्तागोभी ,गाजर और फ्रैंच बीन्स डालकर उसे सॉफ्ट होने तक पकाये |
५.सॉफ्ट होने के बाद उसमे सोया सॉस ,रेड चिल्ली सॉस ,काली मिर्च डालकर अच्छे से भून ले |
६.उसके बाद वेजिटेबल स्टॉक डालकर उसमे सिरका ,शकर और स्वादानुसार नमक डालकर ५ मिनिट तक पकाये |
७.एक बाऊल में १ बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर को जरुरत के अनुसार पानी डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये |ध्यान रखे कॉर्नफ्लोर की कोई गाठ न हो |
८.इस कॉर्नफ्लोर के घोल को अपने पकते हुए सूप में डाल दीजिये | अच्छे से मिक्स कर दीजिये | इससे सूप गाढ़ा बनेगा | २ से ३ मिनिट तक पकने दे |
९. सूप को तब तक पकने दे जब तक गाढ़ा न हो जाए|
१०.अब सूप में हरा धनिया डालकर गैस बंद करे |
- १/२ कप उबले हुए नूडल्स में १ बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करिए |
- अब गरम तेल में नूडल्स को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करे |
- एक बाऊल में बना हुआ सूप निकाल दे और उसमे हरा धनिया और फ्राई किये हुए नूडल्स डाल दे और अपने सूप को एन्जॉय कीजिए |
(हमेशा नमक टेस्ट करके डालें क्योकि इसमें सोया सॉस भी हैं जो बहोत नमकीन होता है|)
सुझाव :अगर आपको ज़्यादा वेजिटेबल पसंद है ,तो आप इसमें मशरूम ,कॉर्न और बेबी कॉर्न का उपयोग कर सकते हैं


.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें